नई ज़िन्दगी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास समिति बहरोड़ - कोटपूतली (राजस्थान) क्षेत्र का एक अग्रणी एवं विश्वसनीय संस्थान है। हम पिछले कई वर्षों से नशा पीड़ित व्यक्तियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत हैं।
हम समझते हैं कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को अंदर से तोड़ देता है। इसलिए हम हर मरीज़ को अपनापन, चिकित्सीय देखरेख और मानसिक संबल प्रदान करते हैं।
हमारे सेंटर पर स्मैक, अफीम, डोडा, पोस्त, शराब, गोलियां, कैप्सूल, कोरेक्स और इंजेक्शन जैसे सभी प्रकार के गंभीर नशों का सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से सफल इलाज किया जाता है।
योग, मेडिटेशन और काउंसलिंग द्वारा आध्यात्मिक रूप से पेशेंट को नशे की बीमारी से छुटकारा पाना पूरी तरह संभव है। हमारी विशेष टीम मरीज़ की मानसिक क्षमता को मजबूत करती है ताकि वह दोबारा नशे की तरफ न जाए।
हर नशे से ग्रस्त व्यक्ति को अंधकार से निकालकर एक नई, रोशन और खुशहाल ज़िंदगी देना। हमारा लक्ष्य है कि समाज का हर युवा नशे से दूर रहकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन करे।
बहरोड़ और राजस्थान को एक नशा-मुक्त समाज के रूप में स्थापित करना, जहाँ हर परिवार सुरक्षित हो और किसी को भी नशे के कारण अपनों को न खोना पड़े।